गुरुवार 9 जुलाई 2026 - 12:55
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

हौज़ा / ईरान ने हालिया अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अल-जज़ीरा के हवाले से बताया कि कुवैत में कई तेज़ धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है।

वहीं बहरीन में भी खतरे के सायरन बजाए गए हैं और कई ज़ोरदार विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बहरैन स्थित अमेरिकी नौसेना के पाँचवें बेड़े (Fifth Fleet) के मुख्यालय के पास भी कई धमाकों की सूचना मिली है।

अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर,क्षेत्रीय मीडिया का कहना है कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की पहली जवाबी मिसाइल और ड्रोन कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों की दूसरी लहर शुरू हो गई है।

अल-अक्सा टीवी के अनुसार, जॉर्डन में भी खतरे के सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्वी जॉर्डन के कुछ सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले हुए हैं।

क़तर: सुरक्षा खतरा उच्च स्तर पर क़तर के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि सुरक्षा खतरा उच्च स्तर पर है और सभी नागरिकों तथा निवासियों से अपने घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में दूसरी बार चेतावनी सायरन बजाए गए हैं। मंत्रालय ने सायरन सक्रिय किए जाने का कारण नहीं बताया।इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान में कुछ लक्ष्यों के विरुद्ध नए हमले शुरू किए हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha